sundarkand

जर्मनी और इटली डेविस कप के क्वार्टर फाइनल में

Updated: रविवार, 4 फ़रवरी 2018 (20:51 IST)
ब्रिस्बेन। जर्मनी के नंबर 1 अलेक्सांद्र जेवरेव ने निकी किर्गियोस को सीधे सेटों में हराया जिससे उनकी टीम ने डेविस कप विश्व ग्रुप मुकाबले में रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से पराजित करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
 
 
जेवरेव ने बेहतरीन टेनिस का नजारा पेश करके किर्गियोस को 1 घंटे 48 मिनट तक चले मैच में 6-2, 7-6 (7/3), 6-2 से हराकर जर्मनी को अंतिम 8 में पहुंचाया। जर्मनी क्वार्टर फाइनल में स्पेन या ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगा। उधर टोकियो में इटली ने जापान को 3-1 से हराकर पिछले 6 वर्षों में 5वीं बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
 
इटली के नंबर 1 खिलाड़ी फैबियो फोगनेनी ने जापान के युइची सुगिता को 5 सेटों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-6, 6-1, 3-6, 7-6, 7-5 से पराजित किया। यह मैराथन मुकाबला 4 घंटे 8 मिनट तक चला। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख