Daily Horoscope
✕

नीदरलैंड्स फीफा महिला विश्व कप के फाइनल में, अमेरिका से होगी भिंड़त

Updated: गुरुवार, 4 जुलाई 2019 (16:27 IST)
लियोन। नीदरलैंड्स ने जैकी ग्रोनेन के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की मदद से सेमीफाइनल में स्वीडन को 1-0 से शिकस्त देकर फुटबॉल महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना अमेरिका से होगा।
 
निर्धारित 90 मिनट के समय में गोलरहित रहने के बाद मिडफील्डर और जूडो यूरोपियन चैंपियनशिप की पूर्व कांस्य पदकधारी ग्रोनेन ने तनावपूर्ण मुकाबले के 99वें मिनट में गोलकर स्वीडन के प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। ग्रोनेन ने डेनियली वान डि डोंक के पास पर 20 गज की दूरी से नीचा शॉट लगाया और यह गोलकीपर हेडविग लिंडाल को पछाड़ता हुआ गोल में पहुंच गया।
 
पिछले 2 दौर में इटली और पूर्व विजेता जापान को बाहर करने के बाद अब नीदरलैंड्स की टीम पहला विश्व कप अपनी झोली में डालने से महज 1 जीत दूर है। टीम ने बतौर मेजबान यूरो 2017 खिताब जीता था। टीम अपना दूसरा ही विश्व कप खेल रही है।
 
अमेरिका ने मंगलवार को इंग्लैंड को 2-1 से हराकर विश्व कप में लगातार तीसरे फाइनल में प्रवेश किया था। शनिवार को तीसरे स्थान के प्लेऑफ में स्वीडन का सामना नाइस में इंग्लैंड से होगा।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख