dharma sangrah
✕

फीफा ने अंडर-17 विश्व कप के लिए किया हिन्दी टि्वटर लांच

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (15:41 IST)
नई दिल्ली। विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले अंडर-17 विश्व कप के लिए गुरुवार को हिन्दी का टि्वटर अकाउंट लांच किया।
 
भारत पहली बार फीफा टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, इसके लिए टि्वटर अकाउंट- @फीफा हिंदी- लांच किया गया जहां ज्यादातर लोग हिन्दी बोलते हैं। इस अकाउंट में प्रशंसकों के लिए खबरें अपडेट की जाएंगी और वे सभी 6 स्थलों की जानकारी मुहैया कराएंगे। इसमें खेल की अपडेट, टूर्नामेंट की फोटो, वीडियो भी शेयर की जाएंगी।
 
फीफा के मुख्य संचार अधिकारी फैब्रिस जोहाड ने बयान में कहा, ‘फीफा में हम दुनिया के प्रशंसकों के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि हम उनसे फुटबाल की खबरें साझा कर सकें। हम काफी उत्साहित हैं।’ (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख