ganesh chaturthi

रवि शास्त्री को 3 महीने के लिए एक करोड़ 20 लाख का भुगतान

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (23:48 IST)
नई दिल्ली। मुख्य कोच रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने नए  कार्यकाल के पहले तीन महीने की उनकी सेवाओं के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपए से कुछ अधिक का भुगतान किया गया है।
 
शास्त्री ने इस साल जुलाई में मुख्य कोच के रूप में वापसी की थी और 18 जुलाई से 18 अक्तूबर के बीच तीन महीने के लिए उन्हें 1,20,87,187 रुपए  का भुगतान किया गया है। बीसीसीआई की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है।
 
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत के बाहर हुए टूर्नामेंटों के सकल राजस्व में हिस्से के तौर पर 57,88,373 रुपए  का भुगतान किया गया है।
 
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। बीसीसीआई ने रणजी ट्राफी और विजय हजारे ट्राफी की मैच फीस के रूप में क्रमश: 69,35,141 और 56,79,641 रुपए  का भुगतान किया है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख