dharma sangrah
✕

कोलकाता की गर्मी और उमस से चिली के खिलाड़ी परेशान

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (22:55 IST)
कोलकाता। सबसे पहले यहां पहुंचने के बावजूद चिली की अंडर 17 टीम के खिलाड़ी अब तक कोलकाता की तेज गर्मी और उमस से सामंजस्य नहीं बैठा पाए हैं जो आगामी अंडर 17 विश्वकप के उनके अभियान में समस्या पैदा कर सकता है। चिली के ग्रुप की अन्य टीमें मैक्सिको, इंग्लैंड और इराक हैं।
 
चिली की अंडर 17 टीम के फारवर्ड विलियम गामा और डिएगो वेलेंसिया ने कहा कि वे आठ अक्टूबर  को इंग्लैंड के खिलाफ टीम के पहले ग्रुप मैच से पहले हालात के अनुकूल ढलने का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।
 
गामा ने टीम के पहले आधिकारिक ट्रेनिंग सत्र के बाद कहा, ‘मेरे लिए ही नहीं बल्कि टीम के प्रत्येक सदस्य के लिए यह काफी मुश्किल है। लेकिन हम काफी तेज गर्मी और उमस से सामंजस्य बैठाने का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।’ 
 
अग्रिम पंक्ति में गामा के साथी वेलेंसिया ने कहा, ‘हम मौसम के अनुसार ढलने की कोशिश कर रहे हैं, यह हमारा लक्ष्य है। यहां मुख्य अंतर गर्मी और उमस है। हालात से सामंजस्य बैठाने के लिए हम प्रत्एक दिन कड़ा प्रयास कर रहे हैं।’ (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख