dharma sangrah
✕

बार्सिलोना का ट्‍विटर अकांउट हैक

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (18:44 IST)
मैड्रिड। एफसी बार्सिलोना इन दिनों परेशानियों में घिरा हुआ है और बुधवार सुबह क्लब का ट्‍विटर अकाउंट हैक हो गया जिस पर कुछ खिलाड़ियों के साथ करार की झूठी खबरों ने उसका सिरदर्द और भी बढ़ा दिया।
        
नेमार के पेरिस सेंट जर्मेन में जाने और फिर ब्राजीली फुटबॉलर के साथ कानूनी विवाद के बीच फंसे बार्सिलोना का ट्‍विटर अकाउंट बुधवार सुबह हैकर ग्रुप ने हैक कर लिया और इसके बाद ग्रुप 'अवरमाइन' ने क्लब के आधिकारिक ट्‍विटर पर लिख दिया कि क्लब एंजेल डी मारिया को पीएसजी से बार्सिलोना में शामिल करने वाला है।
         
ग्रुप ने इसके बाद बार्सिलोना से संपर्क कर उनसे अकाउंट की रिकवरी करने के लिये कहा। बाद में एक अन्य पोस्ट में हैकरों ने लिखा "एफसीहैक"। काफी देर तक हैकरों के साथ जूझने के बाद बार्सिलोना फिर से अपने आधिकारिक अकांउट को फिर से ठीक कर पाया। 
 
बार्सिलोना ने बाद में ट्‍विटर पर पोस्ट में यह जानकारी दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और अब मामला सुलझ गया है। उन्होंने कहा 'हमारा अकाउंट रात को हैक हो गया था। हम इस समस्या को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। धैर्य रखने के लिए आपका शुक्रिया।'

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख