Hanuman Chalisa
✕

डिएगो माराडोना सुपुर्द-ए-खाक, माता-पिता की बगल में दफनाया

Updated: शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (10:13 IST)
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना को ब्यूनस आयर्स के समीप बेला विस्ता में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। टीएन ब्रॉडकास्टर के अनुसार माराडोना को उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है, जहां उनके माता-पिता को दफनाया गया था।
ALSO READ: माराडोना की मौत का मातम, अपने महानायक को खोकर आंसुओं में डूब गया अर्जेंटीना
माराडोना का बुधवार को 60 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। माराडोना की ब्रेन सर्जरी हुई थी और उनकी मौत से 2 दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।
 
ब्यूनस आयर्स में गुरुवार को माराडोना को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के दौरान हिंसा की कुछ घटनाएं हुई और कम से कम 9 लोगों को हिरासत में लिया गया। इन घटनाओं में मीडियाकर्मियों समेत कुछ लोग घायल भी हुए हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख