Hanuman Chalisa

राफेल नडाल ने स्पेन को फाइनल में पहुंचाया, कनाडा से होगी खिताबी भिड़ंत

Updated: रविवार, 24 नवंबर 2019 (16:37 IST)
मैड्रिड। राफेल नडाल ने फेलिसियानो लोपेज के साथ मिलकर निर्णायक टेनिस युगल मुकाबले में जीत हासिल की और सेमीफाइनल में ब्रिटेन को 2-1 से हराकर स्पेन को 2012 के बाद पहले डेविस कप फाइनल में पहुंचाया।

शनिवार को लोपेज एकल में काइल एडमंड से हार गए थे, जिससे स्पेन 0-1 से पिछड़ रहा था, लेकिन नडाल ने डान इवांस को हराने के बाद लोपेज के साथ मिलकर निर्णायक युगल मैच में जेमी मरे और नील स्कुपस्की की जोड़ी पर 7-6 7-6 से जीत हासिल की।

इस तरह 5 बार की चैंपियन स्पेन की टीम 2012 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची और अब टीम रविवार को फाइनल में कनाडा के सामने होगी जिसने दूसरे सेमीफाइनल में रूस को मात दी। एडमंड ने लोपेज को 6-3 7-6 से हराया। इसके बाद नडाल ने इवांस को 6-4, 6-0 से पराजित कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।

डेनिस शापोवालोव और वासेक पोसपिसिल की बदौलत कनाडा की टीम पहले डेविस कप फाइनल में पहुंचने में सफल रही। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल अपने पांचवें डेविस कप खिताब की कोशिश में हैं, उन्होंने 2004 में पहली ट्रॉफी हासिल की थी।
(Photo courtesy: Twitter)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख