Hanuman Chalisa
✕

प्रो कबड्डी लीग में दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 35-24 से हराया

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (00:15 IST)
पटना। दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 7वें सत्र के एक मैच में सोमवार को यहां जयपुर पिंक पैंथर्स को 35-24 से हराया। दिल्ली के रेडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वी को इस सत्र की पहली हार का स्वाद चखाया।
 
दिल्ली के नवीन कुमार ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी तथा एक और सुपर 10 बनाया, जो इस सत्र में उनका चौथा और लगातार तीसरा सुपर 10 है। उन्होंने 18 रेड से कुल 12 अंक बनाए और पूरे मैच में बेहतरीन खेल दिखाया।
 
चंद्रन रणजीत ने भी शानदार खेल दिखाकर 8 रेड अंक बनाए। नवीन और रणजीत ने कुल मिलाकर 20 अंक बनाए, जो निर्णायक साबित हुए।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख