Daily Horoscope
✕

रीयाल मैड्रिड के साथ ही रिटायर होना चाहते हैं रोनाल्डो

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2017 (17:13 IST)
अबू धाबी। दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रीयाल मैड्रिड को क्लब विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद कहा है कि वे स्पेन की इसी दिग्गज टीम के साथ खिलाड़ी के रूप में अपने करियर का अंत करना चाहते हैं। रोनाल्डो के गोल की बदौलत मैड्रिड की टीम ने ग्रेमियो को 1-0 से हराकर क्लब विश्व कप का चौथी बार खिताब जीता और वे 7 गोल के साथ टूर्नामेंट के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर हैं।
 
यह पूछने पर कि क्या वे मैड्रिड के साथ ही रिटायर होने की योजना बना रहे हैं? रोनाल्डो ने कहा कि मैं ऐसा करना चाहूंगा, लेकिन चीजें मेरे ऊपर निर्भर नहीं हैं। मेरे ऊपर यह निर्भर करता है कि मैदान पर मैं कैसा प्रदर्शन करता हूं? 
 
उन्होंने कहा कि मैं क्लब नहीं चला रहा, यह फैसला उन्हें करना है, जो प्रभारी हैं। मेरा काम मैदान पर खेलना है और मुझे लगता है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं बाकी चीजों पर मेरा नियंत्रण नहीं है। रोनाल्डो 32 साल के हैं और उन्होंने 1 साल पहले क्लब के साथ नया करार किया है, जो 2021 तक चलेगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख