Hanuman Chalisa

रोनाल्डो को फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (11:51 IST)
लंदन। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी को पछाड़कर पांचवीं बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर का पुरस्कार जीता।
 
रोनाल्डो की रीयाल मैड्रिड टीम ने पिछले सत्र में ला लिगा और चैम्पियंस लीग खिताब जीते। क्लब का सोमवार को यहां हुए फीफा फुटबॉल पुरस्कारों में दबदबा रहा।
 
रोनाल्डो ने इस साल 48 मैचों में 44 गोल किए जिसमें युवेंटस के खिलाफ चैम्पियंस लीग फाइनल में 4-1 से मिली जीत में दो गोल शामिल थे। रोनाल्डो को मेस्सी के अलावा पेरिस सेंट जर्मेन के नेमार से भी कड़ी चुनौती मिली।
 
रीयाल मैड्रिड के मैनेजर जिनेदीन जिदान को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार मिला। उन्होंने चेलसी के अंतोनियो कोंटे और युवेंटस के मास्सिमिलियानो अलेग्री को पछाड़ा। युवेंटस के गोलकीपर जियांलुइगी बुफोन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख