dipawali
✕

CWG 2018 : राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का खाता खुला, गुरुराजा ने जीता पहला पदक

Updated: गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (09:09 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारोत्तोलक पी गुरुराजा ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिस्पर्धा के पहले ही दिन पुरुषों के 56 किलो वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत की झोली में पहला पदक डाला। पच्चीस बरस के गुरुराजा ने अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन दोहराते हुए 249 किलो (111 और 138) वजन उठाया।


मलेशिया के तीन बार के चैंपियन मोहम्मद इजहार अहमद ने खेलों में नया रिकार्ड बनाते हुए 261 किलो (117 और 144) वजन उठाकर पीला तमगा जीता। गुरुराजा स्नैच के बाद तीसरे स्थान पर थे जिन्होंने दो प्रयास में 111 किलो वजन उठाया। क्लीन और जर्क में पहले दो प्रयास में वे नाकाम रहे लेकिन आखिरी प्रयास में 138 किलो वजन उठाकर रजत सुनिश्चित किया।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख