1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Boxer MC Mary Kom won gold medal

प्रेसीडेंट कप टूर्नामेंट : मुक्केबाज मेरीकॉम और सिमरनजीत ने जीते स्वर्ण, भारत को मिले कुल 9 पदक

Boxer MC Mary Kom
चंडीगढ़। पंजाब में लुधियाना जिले के चकर गांव की सिमरनजीत कौर ने कल इंडोनेशिया में संपन्न हुए 23वें प्रेसीडेंट कप अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। सिमरनजीत कौर के अलावा ओलंपिक पदक विजेता एमसी मेरीकॉम, जमुना बोरो और मोनिका ने स्वर्ण पदक जीते।

भारत के मुक्केबाजी दल ने इस टूर्नामेंट में कुल 7 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। इस दल में 4 महिला मुक्केबाज हैं। सिमरनजीत कौर के अलावा ओलंपिक पदक विजेता एमसी मेरीकॉम, जमुना बोरो और मोनिका ने स्वर्ण पदक जीते। इस मौके पर पंजाब के खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने सिमरनजीत कौर की इस शानदार उपलब्धि पर मुबारकबाद दी है।

उन्होंने कहा कि इस गांव की लड़कियों ने मुक्केबाजी में देश-विदेश में नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि सिमरनजीत कौर ने पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और अब उसने प्रेसीडेंट कप में स्वर्ण पदक जीतकर फिर से राज्य का नाम रोशन किया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष होने वाली विश्व चैंपियनशिप और अगले वर्ष होने वाली टोक्‍यो ओलंपिक खेल में भी सिमरनजीत कौर देश का नाम रोशन करेंगी। सोढ़ी ने इसका श्रेय सिमरनजीत के माता-पिता, प्रशिक्षक और अकादमी को दिया।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
 
अगला लेख
सुनील गावस्कर को विराट की कप्तानी क्यों रास नहीं आई?