1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Berlin Marathon postponed due to Corona

कोरोना के कारण बर्लिन मैराथन स्थगित

Corona virus
बर्लिन। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार के भीड़ इकट्ठा करने पर प्रतिबंध के कारण इस साल 27 सितंबर को होने वाले बर्लिन मैराथन को स्थगित करने का फैसला किया गया है। आयोजकों ने बिना किसी नई तारीख के इसके स्थगित होने की घोषणा की। 
 
अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा, 'हमें पता चला है कि 24 अक्टूबर तक 5000 से ज्यादा भीड़ वाले किसी भी इवेंट को कराने की मनाही है जिसके कारण हम 26-27 सितंबर को होने वाले बर्लिन मैराथन का आयोजन नहीं कर पाएंगे।' 
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में तमाम खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं। (वार्ता)
अगला लेख
धोनी ने फॉर्महाउस पर बेटी जीवा को बैठाकर चलाई बाइक, साक्षी बोली- 2 बच्‍चे यहां खेल रहे हैं