dharma sangrah

खाली स्टेडियमों में होगी बेसबॉल लीग, 5 मई से शुरू होगा सत्र

Updated: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (10:49 IST)
सियोल। दक्षिण कोरियाई बेसबॉल लीग ने घोषणा की है कि वह अपने सत्र की शुरुआत 5 मई से करेगी और सत्र के पूर्व मैच शुरू भी कर दिए हैं। लीग ने मंगलवार को 2 सप्ताह के नुमाइशी और अभ्यास मैचों का आगाज किया।

इसमें कोरियाई बेसबॉल संगठन की शीर्ष 10 टीमें खेल रही हैं, लेकिन दर्शकों को स्टेडियम के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं है।

पहले दिन 5 मैच खेले गए। अंपायरों ने मास्क और दस्ताने पहने थे, जबकि कोचों और टीम स्टाफ ने भी मास्क पहन रखे थे।

खिलाड़ियों और एक कोच ने कैप पहनी थी जिस पर लिखा था, ‘कोरोना-19 आउट’। यह लीग 28 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के कारण टल गई थी। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख