Daily Horoscope
✕

पहलवान बजरंग पद्म पुरस्कार से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2019 (22:43 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहलवान बजरंग पुनिया सहित 4 खिलाड़ियों को सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।
 
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें ये पुरस्कार प्रदान किए गए। टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल, कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर और शतरंज खिलाड़ी द्रोणावल्ली हरिका को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
 
बजरंग पुनिया ने 2018 में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे और अपने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में विश्व रैंकिंग में नंबर 1 पर भी पहुंचे थे। वे विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीत चुके हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 4 स्वर्ण जीत चुके अचंत शरत ने टेबल टेनिस, हरिका ने शतरंज और अजय ठाकुर ने कबड्डी में भारत को नई ऊंचाइयां दी हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख