dipawali
✕

विश्व चैंपियनशिप में खिताब के सबसे प्रबल दावेदार हैं बिग थ्री : प्रणीत

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (14:25 IST)
नई दिल्ली। पुरुष बैडमिंटन में भारत के जलवे के बावजूद प्रतिभाशाली बी. साई प्रणीत का मानना है कि लिन डैन, ली चोंग वेई और चेन लोंग की तिकड़ी ग्लास्गो में 21 अगस्त से शुरू हो रही विश्व चैंपियनशिप में खिताब की सबसे प्रबल दावेदार होगी।
 
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी ली, 5 बार के विजेता डैन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लोंग लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में छाए हुए हैं लेकिन भारतीय खिलाड़ियों प्रणीत, किदाम्बी श्रीकांत और एसएच प्रणय को हाल ही में उनके खिलाफ कामयाबी मिली है।
 
प्रणीत ने कहा कि लिन, चेन और ली हमेशा बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी करते रहते हैं। हमने उन्हें सुपर सीरीज में हराया जिससे हमारा मनोबल बढ़ा लेकिन सुपर सीरीज हारने से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनकी उपलब्धियां बहुत अधिक हैं। 
 
उन्होंने कहा कि चेन लोंग ने कोई सुपर सीरीज जीते बिना ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। ली चोंग ने भी ऑल इंग्लैंड खिताब अपने नाम किया। यही प्रदर्शन लिन डैन का भी रहा। यदि हम बड़े टूर्नामेंटों में उन्हें हरा सके तो ही कह सकते हैं कि वे अपराजेय नहीं हैं। 
 
प्रणय ने इंडोनेशिया सुपर सीरीज में ली चोंग और चेन लोंग को हराया था जबकि श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में चेन लोंग को हराया। प्रणीत ने 2016 ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में ली चोंग को मात दी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख