Narak Chaturdashi
✕

लॉकडाउन में दर्शकों के बिना भी जारी रहेगा ऑस्ट्रेलियाई ओपन

Updated: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (11:41 IST)
मेलबोर्न। क्वारंटाइन होटल में कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद विक्टोरिया प्रदेश सरकार ने शनिवार से लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया। हालांकि अगले 5 दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपन को दर्शकों के बिना जारी रखने की अनुमति दे दी है। विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने शुक्रवार को प्रदेशभर में 5 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। इसके तहत लोग जरूरी सामान खरीदने, सेवा कार्य या काम के अलावा बाहर नहीं निकल सकेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई ओपन जारी रह सकता है, क्योंकि ये लोग अपने कार्यस्थल पर हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्टाफ न्यूनतम रखा जाए। ऑस्ट्रेलियाई ओपन होगा लेकिन दर्शक मौजूद नहीं रहेंगे। स्कूल और यूनिवर्सिटी सोमवार से बुधवार तक बंद रहेंगी। इसके अलावा शादी या धार्मिक आयोजन के लिए लोगों के जुटने पर प्रतिबंध रहेगा। 
 
लॉकडाउन की घोषणा से पहले मेलबर्न पार्क में आए दर्शकों को प्रवेश द्वार पर ही सामाजिक दूरी बनाए रखने, सैनिटाइजर के इस्तेमाल और नाक के ऊपर तक मास्क लगाने की हिदायत दी गई। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 8 से 21 फरवरी तक चलेगा। इससे पहले यहां पहुंचाने वाली चार्टर्ड फ्लाइट में कोरोना के मामले पाए जाने के बाद खिलाड़ियों को 14 दिन कड़े क्वारंटाइन में रहना पड़ा था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख