dharma sangrah
✕

टूटा एश्ले बार्टी का सपना, Australian Open के सेमीफाइनल में सोफिया केनिन के हाथों मिली हार

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (11:48 IST)
ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक बड़ा उलटफेर हुआ। ऑस्ट्रेलिया की दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी एश्ले बार्टी सेमीफाइनल में बाहर हो गईं। बार्टी पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थीं।
 
बार्टी ने एकमात्र ग्रैंड स्लैम 2019 में फ्रेंच ओपन जीता है। 1 घंटा 45 मिनट चले मुकाबले में बार्टी को सोफिया केनिन (21) ने 7-6, 7-5 से हराया। दुनिया की नंबर-15 खिलाड़ी केनिन का किसी भी ग्रैंड स्लैम का यह पहला फाइनल होगा।
केनिन ने क्वार्टर फाइनल में 28 जनवरी को ट्यूनिशिया की ओन्स जबेउर को 6-4, 6-4 से हराया था। इससे पहले केनिन ने ही 15 साल की अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ को पिछले मुकाबले में हराया था। बार्टी ने चेक गणराज्य की क्वितोवा को 7-6 (8/6), 6-2 से हराया था।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख