Hanuman Chalisa

राष्ट्रमंडल खेलों ने ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठा फिर कायम की

Updated: रविवार, 15 अप्रैल 2018 (14:28 IST)
गोल्ड कोस्ट। राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन समिति के अध्यक्ष पीटर बैटी ने रविवार को कहा कि गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद हुई ऑस्ट्रेलिया की बदनामी के बाद इसके सफल अयोजन ने खेलों की दुनिया में देश की खोई प्रतिष्ठा वापस दिला दी है।
 
बैटी ने कहा कि इन खेलों ने ऑस्ट्रेलिया की वैश्विक प्रतिष्ठा को बहाल किया है। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हमारी खेलभावना देखने को मिली, जो ऑस्ट्रेलिया की पहचान भी है। इसमें उचित खेल के साथ कोई धोखाधड़ी न हो और विजेताओं का सम्मान करना शामिल है।
 
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में गेंद को छेड़छाड़ करने का दोषी ठहराया गया था जिससे ऑस्ट्रेलिया की खेल-संस्कृति की कड़ी आलोचना हुई थी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख