Hanuman Chalisa

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में किया जीत का आगाज, जापान को रौंदा

रविवार, 19 अगस्त 2018 (10:40 IST)
जकार्ता। भारतीय दल ने 18वें एशियाई खेलों में पहली जीत दर्ज की जब देश की महिला कबड्डी टीम ने ग्रुप 'ए' के अपने पहले मैच में यहां जापान को हराया। भारतीय महिला टीम ने एकतरफा मुकाबले में 43-12 की आसान जीत दर्ज की।
 
 
जापान के खिलाफ भारतीय टीम शुरुआत से ही हावी रही और प्रतियोगिता के पहले दिन अपने पहले ही मैच में शानदार जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम की नजरें इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में खिताबी हैट्रिक पर टिकी हैं।
 
जापान की टीम बिलकुल भी चुनौती पेश नहीं कर पाई और दोनों टीमों के बीच का अंतर शुरू से ही नजर आने लगा था। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय पुरुष टीम भी अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी जबकि शाम को श्रीलंका से भिड़ेगी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख