Daily Horoscope
✕

अमलराज और मणिका बत्रा ने जीते खिताब

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (20:22 IST)
धारवाड़। अर्जुन अवॉर्डी एंथनी अमलराज और दिल्ली की मणिका बत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप (दक्षिण क्षेत्र) में क्रमश: पुरुष एवं महिला वर्ग में खिताब जीत लिए हैं। 
 
गत 29 अगस्त को अर्जुन पुरस्कार पाने वाले अमलराज ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुभवी खिलाड़ी अचंत शरत कमल को रोमांचक संघर्ष में 4-3 से पराजित किया। अमलराज को इस जीत से 70 हजार रुपए की पुरस्कार राशि मिली। 
 
पीएसपीबी के अमलराज ने शरत कमल से यह मुकाबला 0-3 से पिछड़ने के बाद गजब की वापसी करते हुए अगले 4 गेम कब्जा कर जीता। उन्होंने शरत कमल को 5-11, 8-11, 9-11, 11-2, 11-5, 11-8, 11-4 से हराया। 
 
दिल्ली की मणिका बत्रा ने 1 साल के अंतराल के बाद खिताब जीता। उन्होंने अपना पिछला राष्ट्रीय रैंकिंग खिताब इंदौर में जीता था। पीएसपीबी की मणिका ने पश्चिम बंगाल की सुर्तिथा मुखर्जी को 11-4, 9-11, 11-8, 7-11, 13-11, 11-7 से हराया। इस जीत से उन्हें 60 हजार रुपए की पुरस्कार राशि मिली। 
 
युवा लड़कों में पीएसपीबी के मानव ठक्कर ने मिजोरम के लालरिन पुइया को 11-6, 11-7, 11-7, 11-9 से और युवा लड़कियों में एएआई की मोमिता दत्ता ने पीएसपीबी की अर्चना कामत को 11-6, 11-8, 11-9, 11-6 से हराकर खिताब जीते। (वार्ता)
 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख