dharma sangrah
✕

अपने ही विदाई समारोह में नहीं जाएंगे यूनुस खान

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (20:03 IST)
कराची। पूर्व कप्तान यूनुस खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से अगले सप्ताह दी जाने वाली अपनी विदाई समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। 
 
पीसीबी ने अगले सप्ताह लाहौर में यूनुस के साथ पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक के लिए भी विदाई समारोह का आयोजन किया है। लेकिन यूनुस ने यह कहकर इसमें जाने से इंकार कर दिया है कि संन्यास लेने के इतने समय बाद ये आयोजन करने का कोई मतलब नहीं है। 
 
यूनुस ने एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे नहीं लगता ये विदाई समारोह कोई मतलब है। इसका क्या मतलब है, जब मैं और मिस्बाह इसी साल मई में संन्यास ले चुके हैं। दूसरे देशों में पूर्व कप्तानों और दिग्गज खिलाड़ियों को संन्यास लेने के कुछ ही दिन बाद विदाई दी जाती है। 
 
उन्होंने कहा कि मुझे इस विदाई का कोई औचित्य नहीं दिखता और मुझे कोई पैसा नहीं चाहिए। मुझे पीसीबी से समारोह में शामिल होने के लिए फोन आया था लेकिन मैंने फैसला किया है कि मैं इस समारोह में नहीं जाऊंगा। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख