Hanuman Chalisa

मरे, राओनिच विंबलडन फाइनल में

Updated: शनिवार, 9 जुलाई 2016 (13:49 IST)
लंदन। ब्रिटेन के एंडी मरे की नजरें अपने दूसरे विम्बलडन खिताब पर होंगी, जब वे यहां पहली बार फाइनल में पहुंचे कनाडा के मिलोस राओनिच से खेलेंगे।
 
मरे ने चेक गणराज्य के 10वीं वरीयता प्राप्त थामस बर्डीच को 6-3, 6-3, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि राओनिच ने शुक्रवार को रोजर फेडरर को 6-3, 6-7, 4-6, 7-5, 6-3 से हराकर उलटफेर किया।
 
इस हार के साथ फेडरर का रिकॉर्ड 8वां विम्बलडन और करियर का 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना टूट गया। पिछले 14 साल में पहली बार फेडरर, नोवाक जोकोविच या रफेल नडाल विम्बलडन फाइनल में नहीं होंगे।
 
मरे ने 3 साल पहले यहां खिताब जीता था और 1936 में फ्रेड पेरी के बाद विम्बलडन जीतने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बने थे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन फाइनल में जोकोविच से हारने वाले मरे इस बार फाइनल में हार का कलंक धोना चाहेंगे।
 
राओनिच के खिलाफ उनके करियर का रिकॉर्ड 6-3 है। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख