गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Amal Dutta
Written By
Last Modified: कोलकाता , सोमवार, 11 जुलाई 2016 (12:56 IST)

फुटबॉल के पूर्व राष्ट्रीय कोच अमल दत्त का निधन

Amal Dutta
कोलकाता। फुटबॉल के पूर्व राष्ट्रीय कोच एवं खिलाड़ी अमल दत्त का लंबी बीमारी से रविवार देर रात यहां निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वे 86 वर्ष के थे और उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। वे भारत के पहले पेशेवर फुटबॉल कोच थे।

 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिवंगत कोच के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा- 'अमल दत्त के निधन की खबर से दुखी। फुटबॉल जगत उन्हें याद करेगा। यह बड़ी क्षति है। उनके परिवार एवं दोस्तों को मेरी सांत्वना।'
 
उल्लेखनीय है कि अमल दत्त 1950 के दशक में देश के राष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उन्होंने वर्ष 1954 में मनीला में एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया था। संन्यास के बाद वे एक साल के कोचिंग कोर्स के लिए इंग्लैंड गए। 
 
देश लौटने के बाद उन्होंने 1960 में संतोष ट्रॉफी में रेलवे की टीम को प्रशिक्षण दिया। वर्ष 1963 में वे ईस्ट बंगाल के पहले पूर्णकालिक कोच बने। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
एक जादुई रात, जो रोनाल्डो के अहसासों का अलबम बन गई