शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. All India Fide Rating Chess, Indore
Written By
Last Modified: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 (22:15 IST)

अ.भा. फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा 7 चक्रों के बाद रोमांचक दौर में

अ.भा. फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा 7 चक्रों के बाद रोमांचक दौर में - All India Fide Rating Chess, Indore
इंदौर। ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन व कासलीवाल चेस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमती सुनीता सिंह व संजय कासलीवाल स्मृति अखिल भारतीय 2 लाख रुपए इनामी फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा रोमांचक व अंतिम दौर में पहुंच गई है। दिल्ली के अंकित गाजवा 6.5 अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए है। 
राऊ स्थित एमरल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल में खेली जा रही इस स्पर्धा में दिल्ली के अंकित गाजवा व महाराष्ट्र के शीर्ष वरीयता प्राप्त राकेश कुलकर्णी का मुकाबला सातवें चक्र में काफी रोचक व संघर्षपूर्ण अंदाज में खेला गया। जिसमें चार घंटे के संघर्ष के बाद दोनों खिलाडिय़ों को ड्रॉ के लिए बाध्य होना पड़ा। इन दोनों खिलाडिय़ों को सातवें चक्र में आधे-आधे अंक से संतुष्ट होना पड़ा। इसी कारण अंकित 6.5 अंक लेकर एकल रूप से शीर्ष क्रम पर बढ़त बनाए हुए है। 
महाराष्ट्र के राकेश कुलकर्णी 6 अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे है। उनके साथ रेलवे के सुखपाल सिंह कल्की, अर्जुन तिवारी, दिल्ली के के. कृष्णमूर्ति, म.प्र. के मनोज मिश्रा, अर्जुन तिवारी, रूपेश भोगल 6-6 अंक लेकर संयुक्त क्रम से दूसरे स्थान पर है। सुदर्शन मालगा, ईशांत जैन, मृदुहास त्रिपाठी, गोविंद कुमार, रितिक श्रीवास्तव, साहिल दादवानी भी 4.5 अंक लेकर संयुक्त क्रम से तीसरे स्थान चल रहे है। 
 
महाराष्ट्र के 13 वर्षीय नन्हे खिलाड़ी पुष्कर ढेरे ने राजस्थान के सीनियर खिलाड़ी कांतिलाल दवे को तीन घंटे के संघर्ष के बाद पराजित किया। पुष्कर भी तीसरे स्थान पर चल रहे है। बुधवार को इस स्पर्धा का आठवां व नवां चक्र खेला जाएगा। 
ये भी पढ़ें
भारत टेस्ट रैंकिंग में बना नंबर वन, इंदौर में विराट को मिली गदा