dharma sangrah
✕

साइना नेहवाल का ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन का सफर खत्म, वर्ल्ड नंबर 1 से हारीं

Updated: शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (19:46 IST)
बर्मिंघम। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का शुक्रवार को यहां ताईवान की ताइ जु यिंग से हारकर ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में सफर भी समाप्त हो गया। साइना को 10 लाख डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी से 37 मिनट के मुकाबले में 15-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। 
 
दोनों खिलाड़ियों के बीच 20 मुकाबले में साइना सिर्फ 5 में ही जीत दर्ज कर सकी हैं। ताइ जु यिंग ने इस भारतीय के खिलाफ लगातार 13 मैचों में जीत के साथ कुल 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं। .

उन्होंने साइना पर पहले गेम में 11-3 की बढ़त कायम कर ली लेकिन साइना इसके बाद 12 में से 9 अंक जीत स्कोर को 14-12 करने में सफल रहीं। ताइ जु यिंग हालांकि अपनी बढ़त को 20-13 करने के बाद गेम अपने नाम करने में सफल रही।
 
ताइ जु यिंग का दमदार खेल दूसरे गेम में भी जारी रहा और उन्होंने 11-8 की बढ़त हासिल की। उनके शॉट का साइना माकूल जवाब दे रही थी जिससे स्कोर 17-15 और फिर 19-19 हुआ। ताइ जु यिंग ने इसके बाद लगातार 2 अंक बनाकर गेम और मैच अपने नाम कर लिया। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख