• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Adidas, Adidas Company Football
Written By
Last Modified: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (22:50 IST)

एडिडास ने की फुटबॉल से जुड़े अभियान की शुरुआत

एडिडास ने की फुटबॉल से जुड़े अभियान की शुरुआत - Adidas, Adidas Company Football
नई दिल्ली। खेल परिधान और सामग्री बनाने वाली कंपनी एडिडास ने देश में फुटबॉल क्रांति के लिए युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रेरित करने के मकसद से एक अभियान #हियरटूक्रिएट की आज यहां शुरुआत की।
 
फीफा अंडर-17 विश्व कप के शुरू होने से पहले इस अभियान के तहत एक फिल्म के जरिए यह दिखाया गया है कि कैसे फुटबॉल मैदान के अंदर और बाहर भारतीयों के दिलो-दिमाग पर छा गया है।
 
फिल्म को देश के विभिन्न इलाको में शूट किया गया है जिसमें युवा खिलाड़ियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों और कमियों को दिखाया गया है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
कोलकाता की गर्मी और उमस से चिली के खिलाड़ी परेशान