• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. 100 yrs Mann Kaur wins gold in 100 m race
Written By
Last Updated :वैंकूवर , बुधवार, 31 अगस्त 2016 (11:39 IST)

100 साल की मान कौर ने बढ़ाया भारत का मान, 100 मीटर दौड़कर जीता गोल्ड

Mann Kaur
वैंकूवर। जज्बा और जुनून बढ़ती उम्र को भी मात कर सकता है। इस कथन को चंडीगढ़ की 100 वर्षीय मान कौर ने साबित कर दिखाया है। उन्होंने अमेरिकन मास्टर्स गेम्स में 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर मिसाल कायम की।
 
100मीटर दौड़ में मान इस उम्र की महिला श्रेणी में अकेली प्रतिभागी थीं। उन्होंने मात्र 1.21 मिनट में दौड़ पूरी की। दौड़ खत्म करने पर 70 से 80 साल उम्र के दूसरे सहभागियों ने मान का स्वागत किया। 
 
मान कौर के बेटे गुरदेव ने बताया कि वह हर रोज आधा घंटा सैर करती हैं। वह खानपान का भी पूरा ख्याल रखती हैं। उनको घुटनों में दर्द, दिल की कोई बीमारी भी नहीं है इस लिए गुरदेव ने ही उन्हें खेलने के लिए प्रेरित किया।
 
गुरदेव खुद भी एक धावक रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2008 में मैं वर्ल्ड मार्स्ट्स चैंपियनशिप के लिए कनाडा गया था तब मैंने एक ओल्गा नाम की एक प्रतिभागी को देखा था जिसकी उम्र 90 वर्ष थी। ओल्गा से प्रेरित होकर ही उन्होंने मान को दौड़ने की सलाह दी। 
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 
 
ये भी पढ़ें
पाक गेंदबाजों की इंग्लैंड में जमकर धुनाई, मायूस हुए पूर्व खिलाड़ी...