sundarkand
✕

विश्व जूनियर स्क्वाश में मिस्र का दबदबा

Updated: शनिवार, 21 जुलाई 2018 (23:22 IST)
चेन्नई। मिस्र के खिलाड़ियों का डब्ल्यूएसएफ विश्व जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप के पुरूष और महिला वर्ग में शनिवार को दबदबा देखने को मिला। पुरूषों के सेमीफाइनल में पहुंचे चारों खिलाड़ी मिस्र के है तो वहीं महिलाओ के वर्ग में इंग्लैंड की लुसी टर्मेल सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इकलौती गैर मिस्र खिलाड़ी है।
 
 
पुरूषों के वर्ग में शीर्ष वरीय और गत चैम्पियन मारवान तारेक ने मुस्तफा मोंतासेर (5-8 वीं वरीयता) को महज 31 मिनट में 11-8, 11-1, 11-5 से मात दी। महिलाओं के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त रोवन एल अर्बे ने मिस्र की ही हाना मोताज (5-8 वीं वरीयता) 12-10, 11-6, 11-3 से शिकस्त दी।
 
टूर्नामेंट में शानदार फार्म में चल रही सिंगापुर की भारतीय मूल की खिलाड़ी स्नेहा शिवकुमार का सफर भी आज क्वार्टर फाइनल में हार के साथ खत्म हो गया। टूर्नामेंट में दो वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को हराने वाली स्नेहा को लुसी से 5-11, 8-11, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख