suvichar

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या पर मंडरा रहा सूर्य ग्रहण का साया, जानें कब से कब तक रहेगा

Solar Eclipse 2024: श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया, भारत में नहीं आएगा नजर

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (12:49 IST)
Surya Grahan 2024: 02 अक्टूबर 2024 बुधवार को सर्वपितृ अमावस्या के दिन 21वीं सदी का सबसे लंबा वलयकार सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। भारत में यह नहीं दिखाई देगा। श्राद्ध पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण का होना बहुत दुर्लभ घटना है। सूर्यग्रहण के बारे में जानते हैं कि यह कब और किस समय लगेगा। इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं। देश और विदेश में यह सूर्य ग्रहण कहां कहां नजर आएगा।
सूर्य ग्रहण कब रहेगा:- 2 अक्टूबर 2024 बुधवार को सूर्य ग्रहण रहेगा।
 
सूतक काल:- भारत में मान्य नहीं।
 
सूर्य ग्रहण का समय:- भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 13 मिनट पर ग्रहण की शुरुआत होगी और आधी रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा।
 
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण:- भारत में नहीं दिखाई देगा। 2 और 3 अक्टूबर की दरम्यानी रात को लगने वाले वलयाकार सूर्यग्रहण के नजारे से भी देश के खगोलप्रेमी वंचित रहेंगे। पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल में भी नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और अटलांटिक महासागर, आइलैंड, ब्राजील, पेरू, चिली, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, मैक्सिको, न्यूजीलैंज, फिजी और आर्कटिक समेत कई देशों में नजर आएगा।
 
क्या होता है वलयकार सूर्य ग्रहण:- सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना कुल 7 मिनट 21 सेकंड चलेगी और इसकी चरमावस्था पर सूर्य का 93 प्रतिशत फीसद हिस्सा ढक जाएगा जिससे सौरमंडल का मुखिया पृथ्वीवासियों को चमकदार कंगन की तरह दिखाई देगा। इसे कंगन या कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। सूर्य ग्रहण में जब चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर होता है और इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। ऐसे में सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होने के कारण कंगन या वलय के रूप में चमकता दिखाई देता है। कंगन आकार में बने सूर्य ग्रहण को ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत? क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

बुध का कन्या राशि में गोचर 2026: भद्र राजयोग में इन 5 राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

बुध का कन्या राशि में गोचर: मेष से मीन तक 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें पूरा राशिफल

04 September Birthday: आपको 04 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख