sundarkand
✕

सिंहस्थ में क्षिप्रा के जलस्तर पर प्रशासन की नजर

Updated: सोमवार, 2 मई 2016 (17:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ मेले में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए जलस्तर कम न हो, इस पर प्रशासन द्वारा सतत नजर रखी जा रही है। स्नान एवं डुबकी लगाने के लिए पानी का स्तर चार फीट अर्थात 120 सेंटीमीटर रखा गया है।
          
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु अधिक गहरे पानी में स्नान के लिए न जाएं, इसके लिए बेरिकेड्स लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को डूबने से बचाने के लिए मोटरबोट, गोताखोर आदि के पर्याप्त इंतजाम किए गए  हैं। क्षिप्रा नदी में पानी को शुद्ध रखने का कार्य लगातार जारी है। शाही स्नान पर पुराने पानी को बहाकर नया पानी क्षिप्रा में प्रवाहित करने की व्यवस्था की गई है।
          
क्षिप्रा नदी का किनारा श्रद्धालुओं के स्नान के लिए सजाया-संवारा गया है। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए दोनों किनारों पर लगभग 8 किलोमीटर लम्बाई में घाट उपलब्ध है। नदी में शुद्ध जल से स्नान के लिए खान नदी डायवर्सन योजना पर काम किया गया है। 
 
लगभग 19 किलोमीटर लम्बाई में ग्राम पिपल्याराघौ से निकालकर खान नदी को पाइप लाइन के जरिए कालियादेह महल के आगे क्षिप्रा से जोड़ा गया है। इस तरह त्रिवेणी के आगे भूखी माता, रामघाट और मंगलनाथ क्षेत्र के सभी घाटों पर क्षिप्रा का शुद्ध जल प्रवाहित हो रहा है। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

कब हो‍ती है भगवान विष्णु के अनंत स्‍वरूप की पूजा? जानिए पूजन का महत्‍व और लाभ

पापांकुशा एकादशी पर मिलती है सभी पापों से मुक्ति, पढ़िए इसकी कथा और व्रत के फायदे

पापांकुशा एकादशी पर किसकी होती है पूजा? जानें पूजन के शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख