Hanuman Chalisa

बड़ा नोट दे और फोटो ले ले

Updated: सोमवार, 2 मई 2016 (14:49 IST)
सिंहस्थ में कई मजेदार किस्से भी देखने को मिल रहे हैं। दो नागा साधु अपने गुप्तांगों को  लकड़ी पर लपेट रहे थे। उन्हें भक्तजन फटी आंखों से देख रहे थे और चेहरों के भाव  आश्चर्य की सीमा से परे जा चुके थे। 
गुस्सा होते नागा साधु
जब मैंने नागा साधुओं की तस्वीरें लेने की कोशिश की तो वे अच्छे-खासे नाराज हो गए।  उनका गुस्सा शांत कर जब मैंने उनसे कहा कि बाबा मैं ये तस्वीरें प्रेस के लिए ले रहा हुं  तो उनकी नाराजगी तो कम हो गई, परंतु वे एक बात पर अड़ गए और कहने लगे- बड़ा  नोट दे और फोटो ले ले। 
 
मैंने उन्हें नमन कर कहा कि बाबा ड्यूटी निभा रहा हुं बड़ा नोट कैसे दूं? और 20-20 के  2 नोट थाली में डाल दिए। दोनों नागा साधु मान गए और फिर उन्होंने शानदार पोज  दिया।
दक्षिणा के बाद पोज़़ देते बाबा
मैरे साथ मेरे एनआरआई मित्र अमित गोयल भी थे। वे यह सब देखकर अचंभित हो रहे  थे। आगे एक जगह मैंने एक और नागा साधु से कहा कि बाबा ये अमेरिका से आप लोगों  से मिलने आए हैं तो बाबा ने मित्र का स्वागत किया।
मित्र को आशीर्वाद देते हुए बाबा
मित्र ने बाबा के साथ एक फोटो का निवेदन किया तो बाबा मान गए, परंतु साथ ही  जनकल्याण के लिए दान का आग्रह किया। मैंने मित्र को इशारा किया तो उन्होंने बाबा की  थाली में कुछ रुपए डाले और उनसे विदा ली। हालांकि बाबा शायद ज्यादा दान की अपेक्षा  कर रहे थे।
 
सच में बड़े मलंग होते हैं नागा साधु। कब गुस्सा हो जाएं और कब प्रसन्न, पता नहीं। 

लेखक के बारे में
भीका शर्मा
Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख