dharma sangrah

श्रीराम और कृष्ण के विवाह और दांपत्य जीवन में 10 अंतर

Updated: शनिवार, 28 अगस्त 2021 (16:59 IST)
जीवन हो मर्यादा जैसा लेकिन धर्म और न्याय की रक्षार्थ श्री कृष्ण होना ही होता है। मानव मन भेद में जिता है। इसलिए सामान्यजनों के लिए श्रीराम और श्री कृष्ण के दांपत्य जीवन और विवाह के जानिए 10 अंतर।
 
 
1. भगवान श्रीराम सामाजिक नियमों का पालन करते हुए सिर्फ एक प‍त्नी व्रत ही धारण करते हैं जबकि कृषण की 8 पत्नियां थीं। 
 
2. भगवान श्री राम ने स्वयंवर प्रतियोगिता में धनुष तोड़कर किया था सीता से स्वयंवर जबकि श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी लक्ष्मणा, जामवंती, सत्यभामा को छोड़कर बाकी का हरण किया था।
 
 
3. भगवान श्रीराम ने अपनी पत्नी के वियोग में 2 वर्ष बिताए जबकि श्रीकृष्ण को कभी पत्नी का वियोग नहीं हुआ। हालांकि वे जिंदगी भर श्री राधा के वियोग में रहे। 
 
4. श्रीकृष्ण की विवाह परिस्थितियां भी भिन्न थीं। परन्तु श्रीराम ने मुरली और रास माधुर्य नहीं दिखाया। एक पत्नी व्रत रखा। श्रीराम ने सबके प्रेम निवेदन ठुकरा दिए।
 
5. श्रीराम ने सीताजी से प्रेम किया उन्हीं से विवाह भी, परन्तु श्री कृष्ण ने प्रेम तो राधा से किया लेकिन विवाह रुकमणी, सत्यभामा, जामवंती, कालिंदी, इत्यादि से किया। 
 
6. श्रीराम का विवाह विधिवत रीती रिवाज से संपन्न हुआ परन्तु कृष्ण ने कुछ विवाह गन्धर्व रीती से किया था। 
 
7. श्री राम को देखा जाए तो गृहस्थी का सुख उन्हें नहीं के बराबर ही मिला। इसके ठीक विपरीत कृष्ण को सदैव ही गृहस्थी का सुख मिला। 
 
8. श्री राम का नाम उनकी पत्नी के साथ लिया जाता है, जबकि कृष्ण का नाम उनकी प्रेमिका राधा के साथ लिया जाता है।
 
9. श्रीराम की सीता श्रीकृष्ण की रुक्मिणी थी। अर्थात दोनों को ही माता लक्ष्मी का अवतार माना गया है।
 
 
10. श्रीराम की सीता श्रीराम के पूर्व ही अपने अंतिम समय में धरती में समा गई थी जबकि श्रीकृष्ण की पत्नियां श्रीकृष्ण के अपने धाम जाने के बाद अगल-अलग परिस्थिति में मृत्यु को प्राप्त हुई थीं। कुछ तपस्या करने जंगल में चली गई और कुछ सती हो गई। 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 सितंबर, 2026)

13 September Birthday: आपको 13 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Ganesh chaturthi 2026: गणेश पूजा एवं स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र, नियम और उपाय

अगला लेख