Hanuman Chalisa

श्रावण मास आरंभ : सोमवार से शुरू, सोमवार पर खत्म

पं. सोमेश्वर जोशी
श्रावण मास इस बार 29 दिनों का है। विशेष बात यह है कि सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही खत्म होगा। रक्षाबंधन पर चन्द्रग्रहण और भद्रा का रहेगा साया, पढ़ें विस्तार से .... 
 
शिवभक्ति का मास सावन इस बार 29 दिन का रहेगा। खास यह है कि 10 जुलाई को इसकी शुरुआत सोमवार से होगी और 7 अगस्त, सोमवार को ही इस मास का समापन होगा। इस पांचवें सोमवार को रक्षाबंधन है। ऐसे में शहर में राखी की रौनक रहेगी, वहीं मंदिरों में शिवजी के विशेष अनुष्ठान होंगे। सावन में कई विशेष योग-संयोग भी रहेंगे।

ALSO READ: श्रावण मास में शिव ही नहीं श्री गणेश के यह मंत्र भी देते हैं वरदान
 
हरियाली अमावस्या बुधवार, 23 जुलाई को रवि-पुष्य का महासंयोग बन रहा है, हालांकि रक्षाबंधन को चन्द्रग्रहण और भद्रा भी है। ऐसे में सुबह 11.04 से दोपहर 1.52 के पहले तक राखी का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। 
 
5 सोमवार कब आएंगे?
 
10, 17, 24, 31 जुलाई और 7 अगस्त को हैं। 
 
ये तीज-त्योहार हैं-
 
21 जुलाई : मास शिवरात्रि 
 
23 जुलाई : हरियाली अमावस्या (रवि-पुष्य) 
 
26 जुलाई : हरियाली तीज 
 
27 जुलाई : नागपंचमी 
 
5 अगस्त : शनि प्रदोष 
 
7 अगस्त : रक्षाबंधन 
 
रक्षाबंधन पर ग्रहण, दोपहर में लगेगा सूतक
 
रक्षाबंधन के दिन 7 अगस्त, सोमवार की रात चन्द्रग्रहण रहेगा। इसका सूतक दोपहर 1.52 बजे से लग जाएगा। इससे पहले सूर्योदय से सुबह 11.04 बजे तक भद्रा है। 
 
अन्य पंडितों के अनुसार भद्रा में रक्षाबंधन नहीं मनाया जाता। 

ALSO READ: दरिद्रता दूर करने के लिए श्रावण सोमवार को जपें यह 1 मंत्र
इसके अलावा दोपहर में चन्द्रग्रहण का सूतक है, ऐसे में सुबह 11.04 से दोपहर 1.52 के पहले (24 घंटे 48 मिनट) तक रक्षाबंधन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। इसके अलावा श्रावणी उपाकर्म को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन रही है। ऐसी स्थिति में चन्द्रग्रहण की वजह से कुछ स्थानों पर नागपंचमी पर श्रावणी उपाकर्म होगा। 

सावन सोमवार की पवित्र और पौराणिक कथा (देखें वीडियो) 
 

 
Show comments

सभी देखें

देवशयनी एकादशी 2026: कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, ये 5 उपाय जरूर करें

सूर्य का शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Chaturmas 2026: वर्ष 2026 में चातुर्मास कब से कब तक रहेगा?

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सभी देखें

शुक्र का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

Bhadli Navami 2026: भड़ली नवमी व्रत 2026 कब है?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

अगला लेख