dipawali
✕

22 जुलाई को आ रहा है श्रावण का पहला सोमवार : कैसे करें उपासना, कौन से चढ़ाएं फूल, पढ़ें 14 बातें

Updated: शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (15:12 IST)
सावन (श्रावण) माह में शिवजी की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, लेकिन कोई भी देव आराधना अथवा मंत्र, स्तोत्र और स्तुतियां का फल तभी प्राप्त होता है जब आराधना विधि-विधान और शास्त्र सम्मत तरीकों से की जाए। इस बार 2019 में श्रावण मास का पहला सोमवार 22 जुलाई को आ रहा है। 
 
शास्त्रों के अनुसार सोमवार शिव उपासना के लिए सबसे उत्तम हैं। लेकिन कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें जैसे - 
 
1. शिवजी की आराधना सुबह के समय पूर्व दिशा की ओर मुंह करके करना चाहिए।
 
2. संध्या समय शिव साधना करते वक्त पश्चिम दिशा की ओर मुंह रखें।
 
3. अगर शिव उपासक रात्रि में शिव आराधना करता है तो उसके लिए उत्तर दिशा की ओर मुंह रखें। 
 
4. शिव उपासना के विशेष दिन सोमवार को बहुत ही शुभ फल मिलता है। 
 
5. सुबह स्नान के बाद भगवान शंकर के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल या पवित्र जल चढ़ाएं।

6 धतूरे के फूल शिव को अर्पित करने से संतान प्राप्ति होती है।
 
7.एक लाख दूब अर्पण करने से लंबी आयु होती है।
 
8. बिल्व पत्र से इच्छित वस्तु की प्राप्ति होती है।
 
9.जपाकुसुम से शत्रु का नाश होता है।
 
10.बेला से सुयोग्य जीवनसाथी मिलता है। 
 
11. हरसिंगार से यश, सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 
 
12. दुपहरिया के फूल से स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति होती है।
 
13. लाल गुलाब से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
 
14.-चंपा और केवड़ा के पुष्प शिव पूजन में निषेध है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

25 October Birthday: आपको 25 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 अक्‍टूबर, 2026)

वृंदावन में कब है पावन राधा कुंड स्नान? जानिए मध्यरात्रि स्नान का शुभ मुहूर्त और पूजा की संपूर्ण विधि

अहोई अष्टमी 2026: संतान की लंबी उम्र के लिए कब रखें व्रत? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और तारों को अर्घ्य देने की विधि

अगला लेख