kundali milan
✕

श्रावण मास में शिवजी की पूजा के ये हैं खास 7 दिन

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (14:54 IST)
इस बार श्रावण माह का प्रारंभ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 25 जुलाई 2021 रविवार हो होगा और 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार रहेगा। 22 अगस्त रविवार रक्षा बंधन के दिन श्रावण मास समाप्त हो जाएगा और भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाएगी। वैसे तो सावन माह के प्रत्येक दिन शिवजी की पूजा की जाती है परंतु इस माह में कुछ ऐसे खास‍ दिन भी होते हैं ज‍बकि शिवपूजा का महत्व बढ़ जाता है। आओ जानते हैं ऐसे की 5 खास दिनों के नाम।
 
 
1. कालाष्टमी : श्रावण माह में 31 जुलाई 2021 शनिवार को कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भैरव बाबा के लिए व्रत रखा जाता है। भैरव बाबा के साथी ही शिव की पूजा का भी महत्व है।
 
2. प्रदोष व्रत : 5 अगस्त 2021 गुरुवार को कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इसके बाद 20 अगस्त शुक्रवार को शुक्ल प्रदोष व्रत रखा जाएगा। जिस तरह एकादशी विष्णुजी को समर्पित व्रत है उसी तरह प्रदोष शिवजी को समर्पित व्रत है।
 
3. शिवरात्रि : 6 अगस्त 2021 शुक्रवार को शिवरात्री रहेगी। श्रावण मास की शिवरात्रि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। मासिक शिवरात्रि हर माह रहती है। इस दिन शिवपूजा का खास महत्व रहता है। इस दिन कृष्‍ण चतुर्दशी रहती है। इसके बाद 21 तारीख को शुक्ल चतुर्दशी को भी यह व्रत रखा जाता है।
 
4. हरियाली तीज : 11 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। हरियाली तीज से एक दिन पहले सिंजारा दूज मनाया जाता है। इस दिन माता पार्वती के साथ शिवजी की पूजा होती है।
 
5. नागपंचमी : 13 अगस्त 2021 शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी का त्योहार रहेगा। इस दिन नागदेव के साथी ही शिवजी की पूजा भी की जाती है। 
 
6. श्रावण पूर्णिमा : 22 अगस्त 2021 रविवार को श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन श्रावण समाप्त हो जाएंगे तो व्रत का समापन और शिवपूजा का महत्व रहेगा। 
 
7. सोमवार : श्रावण माह में सोमवार को शिवजी की पूजा करना का खासा महत्व रहता है। तभी तो सावन के सोमवार कहते हैं।
 
उत्तर भारतीयों के लिए सावन सोमवार के दिन :
1. रविवार, 25 जुलाई 2021 श्रावण मास का पहला दिन
2. सोमवार, 26 जुलाई 2021 पहला श्रावण सोमवार
3. सोमवार, 02 अगस्त 2021 दूसरा श्रावण सोमवार
4. सोमवार, 09 अगस्त 2021 तीसरा श्रावण सोमवार
5. सोमवार, 16 अगस्त 2021 चौथा श्रावण सोमवार
6. रविवार, 22 अगस्त 2021 श्रावण मास का अंतिम दिन
 
पश्‍चिम और दक्षिण भारत में श्रावण माह : वहां 9 अगस्त 2021 से श्रावण मास प्रारंभ होगा और 7 सितंबर 2021 को श्रावण मास का अंतिम दिन होगा। 9 अगस्त, 19 अगस्त, 23 अगस्त, 30 अगस्त और 6 सितंबर को श्रावण के सोमवार रहेंगे।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

सभी देखें

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

अगला लेख