Daily Horoscope
✕

72 साल बाद दुर्लभ संयोग के साथ शुरू होगा सावन का श्रावण मास, जानें शुभ मुहूर्त और सोमवार की डेट

Sawan somvar 2024 : सावन सोमवार कब से कब तक रहेंगे, जानें डेट एंड मुहूर्त

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (12:50 IST)
Sawan somvar 2024 start and End date: आषाढ़ माह के बाद श्रावण मास प्रारंभ होता है। इस बार 22 जुलाई 2024 को सावन सोमवार प्रारंभ हो रहा है जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। ऐसे में इस साल सावन का महीना 29 दिनों का होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार 72 साल बाद श्रावण मास बहुत ही शुभ योग संयोग में प्रारंभ हो रहा है। ऐसे योग में पूजा का फल कई गुना बढ़ जाएगा।ALSO READ: श्रावण मास में शिव पूजा के खास नियम जान लें, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद
 
22 जुलाई 2024 के शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त:- प्रात: 04:15 से 04:56 तक।
प्रातः सन्ध्या:- प्रात: 04:35 से 05:37 तक।
अभिजीत मुहूर्त:- दोपहर 12:00 से 12:55 तक।
अमृत काल:- दोपहर 12:46 से 02:14 तक।
विजय मुहूर्त:- दोपहर 02:44 पी एम से 03:39 तक।
गोधूलि मुहूर्त:- शाम 07:17 से 07:37 तक।
सायाह्न सन्ध्या:- शाम 07:18 से 08:20 तक।
निशिता मुहूर्त:- 12:07 am से 12:48 तक (23 जुलाई)
सर्वार्थ सिद्धि योग:- प्रातः: 05:37 से रात्रि 10:21 तक।
प्रीति योग : 21 जुलाई रात्रि 11 बजकर 11 मिनट से 22 जुलाई की रात 8 बजकर 50 मिनट तक।
आयुष्मान योग : रात 8 बजकर 50 मिनट से अगले दिन तक।
ALSO READ: श्रावण मास को क्यों व्रतों में सबसे महत्वपूर्ण माह माना जाता है? जानिए 5 खास बातें
22 जुलाई 2024 के दुर्लभ योग संयोग :-
1. सोमवार का संयोग : श्रावण मास इस बार सोमवार से ही प्रारंभ हो रहा है। यह शिवजी का ही वार है।
 
2. प्रीति योग : प्रीति योग सदा मंगल करने वाला और भाग्य को बढ़ाने वाला होता है। इस योग में सभी कार्य पूर्ण होते हैं।
 
3. आयुष्मान योग : सावन के पहले सोमवार को यह योग रहेगा। इस योग में किया गया कार्य लंबे समय तक शुभ फलदायक होता है या जीवन भर सुख देने वाला होता है।
 
4. नवम पंचम योग : चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में मौजूद रहेंगे, जिसके चलते नवम पंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग में शिव पूजा करने से कुंडली के सभी ग्रह दोष दूर होते हैं।
 
5. शश राजयोग : इस दिन शनिदेव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे जिसके चलते शश नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से शनि दोष दूर होते हैं।
 
6. सर्वार्थ सिद्ध योग : सावन के पहले सोमवार को सर्वार्थ सिद्ध नामक शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है। इस योग में शिव पूजा या अन्य कोई कार्य करने से वह सफल और सिद्ध होता है।
ALSO READ: श्रावण मास में इस बार कब-कब निकलेगी महाकाल बाबा की सवारी?
सावन सोमवार डेट 2024 : Sawan Monday Date 2024
1. पहला सावन सोमवार व्रत - 22 जुलाई को रहेगा।
2. दूसरा सावन सोमवार व्रत - 29 जुलाई को रहेगा।
3. तीसरा सावन सोमवार व्रत - 5 अगस्त को रहेगा।
4. चौथा सावन सोमवार व्रत - 12 अगस्त को रहेगा।
5. पांचवां सावन सोमवार व्रत - 19 अगस्त को रहेगा।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 23 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 22 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

अगला लेख