Daily Horoscope
✕

अद्भुत संयोग : सावन में दो शिवरात्रियां, कर लें ये उपाय

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (15:51 IST)
Masik Shivratri 2023: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर शिवरात्रि मनाई जाती है, जिसे मासिक शिवरात्रि के नाम से जाना जाता हैं। मान्यतानुसार मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से भगवान शिव जी प्रसन्न होते हैं। 
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार वैसे तो प्रतिमाह मासिक शिवरात्रि आती है, लेकिन इस बार श्रावण में दो मासिक शिवरात्रियों का अद्भुत संयोग बन रहा है। माना जाता है कि इस दिन शिव जी का प्राकट्य हुआ था तो कहीं यह भी मान्यता हैं कि इस दिन माता पार्वती के साथ शिव जी विवाह बंधन में बंधे थे।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस बार सावन का महीना 4 जुलाई से आरंभ हुआ है। और सावन की पहली मासिक शिवरात्रि का व्रत 15 जुलाई 2023, शनिवार को रखा जा रहा है। वहीं सावन का दूसरा मासिक शिवरात्रि व्रत अधिकमास में 14 अगस्त 2023, दिन सोमवार को पड़ रहा है। इस बार सावन 58 दिनों को होने के कारण दो मासिक शिवरात्रि का शुभ संयोग बन रहा है। 
 
पौराणिक शास्त्रों के अनुसार शिवरात्रि का व्रत माता लक्ष्मी, देवी सरस्वती, इंद्राणी, गायत्री, सावित्री, पार्वती और रति ने किया था तथा शिव जी कृपा से अनंत फल प्राप्त किए थे। अत: मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव का पूजन तथा मंत्र जाप करने से जीवन में अनुकूलता आती है और  धन, सुख-समृद्धि, शांति, सफलता, प्रगति, प्रमोशन आदि की प्राप्ति होती है। इस व्रत से नौकरी में आ रही समस्याएं तथा रोगों में निजात मिलती है। 
 
आइए जानते हैं इस शिवरात्रि के खास उपाय-Masik Shivratri 2023 Ke Upay 
 
1. मासिक शिवरात्रि के दिन शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करें।
 
2. इस दिन 21 बिल्व पत्रों लेकर उन्हें धोकर साफ करके उन पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, इस उपाय से आपकी अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती हैं।
 
3. एक लोटे में पानी में काले तिल मिलाकर 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए शिव जी का अभिषेक करें, इससे मन को शांति मिलेगी तथा धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
 
4. मासिक शिवरात्रि पर शाम के समय शिव मंदिर में शुद्ध घी दीया जलाएं, इस उपाय से धन की समस्या दूर होगी तथा धन, संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
 
5. इस दिन गरीब, असहाय लोगों को भोजन कराएं, इससे घर में धन-धान्य की बरकत हमेशा बनी रहेगी और पितृ प्रसन्न होंगे।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा

अगला लेख