Hanuman Chalisa

Savan Maas 2019: 30 दिनों का है इस बार शिव महीना, 4 सोमवार के साथ बहुत सुंदर संयोग भी बनेंगे

17 जुलाई 2019, आज से श्रावण का पावन माह प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष श्रावण मास बहुत सारे शुभ संयोग लेकर आया है। आइए जानें क्या हैं ये शुभ संयोग...
 
इस बार के श्रावण मास में 125 सालों बाद हरियाली अमावस्या के साथ ही पंच महायोग का संयोग बन रहा है।
 
 श्रावण मास की पंचमी यानी नागपंचमी का शुभ पर्व भगवान शिव के प्रिय दिन सोमवार को है। 
 
 इन दोनों ही दिनों में भगवान शिव की विशेष पूजा- आराधना की जाती है। 
 
 नागपंचमी के दिन चंद्र प्रधान हस्त नक्षत्र और त्रियोग का संयोग भी बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग और रवि योग अर्थात त्रियोग के संयोग में काल सर्प दोष निवारण के लिए पूजा करना फलदायक होगा। 
 
 इसी श्रावण मास में लंबे अर्से बाद 15 अगस्त के दिन चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का संयोग उपस्थित हो रहा है। 
 
 स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की रात्रि नौ बजे के बाद पंचक शुरू हो रहा है इसलिए इससे पूर्व राखी बंधवाना श्रेष्ठ होगा। 
 
 श्रावण की शुरुआत (17 जुलाई) सूर्य प्रधान उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से हो रही है, इस विशेष अवसर पर विष कुंभ का योग भी निर्मित हो रहा है।  
 
 इस वर्ष 30 दिन का श्रावण है और कुल 4 सोमवार आएंगे, इसमें तीसरे सोमवार के दिन त्रियोग का संयोग बन रहा है, हिंदू पंचांग में इसे विशेष फलदायक वाला बताया गया है। 
 
पहली अगस्त के दिन हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग भी निर्मित हो रहा है। यह अवसर भी लगभग 125 वर्षों बाद आ रहा है। 
 
 इस एक तिथि में पहला सिद्धि योग, दूसरा शुभ योग, तीसरा गुरु पुष्यामृत योग, चौथा सर्वार्थ सिद्धि योग और पांचवां अमृत सिद्धि योग का संयोग है। 
 
 इस पंच महायोग के संयोग में अपनी कुलदेवी के साथ-साथ सर्वत्र देवी-देवता एवं माता पार्वती की पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। 
 
 20 जुलाई को शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है, जो 22 वर्ष तक निरंतर रहेगा, इस दरम्यान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते। 

ALSO READ: Shravan 2019 : श्रावण के पहले 11 दिन, 11 चावल और 11 शिव मंत्र का यह प्रयोग आपको मालामाल कर देगा

ALSO READ: श्रावण मास : दूध की धारा से अभिषेक करने से मूर्ख भी बुद्धिमान हो जाता है, जानिए हर अभिषेक का फल

Show comments

सभी देखें

देवशयनी एकादशी 2026: कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, ये 5 उपाय जरूर करें

सूर्य का शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Chaturmas 2026: वर्ष 2026 में चातुर्मास कब से कब तक रहेगा?

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सभी देखें

17 July Birthday: आपको 17 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

भड़ली नवमी क्यों मनाई जाती है? जानिए इसका धार्मिक महत्व, मान्यताएं और खास बातें

Aniruddha Chaturthi 2026: अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजन के मुहूर्त, विधि और मंत्र

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

अगला लेख