Daily Horoscope
✕

नागपंचमी पर्व सोमवार को वर्ष में एक बार फिर खुलेंगे नागचन्‍द्रेश्‍वर के पट

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2023 (13:20 IST)
Nagchandreshwar mandir Ujjain:  उज्‍जैन। 21 अगस्त 2023 सोमवार को नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। उज्जैन में महाकाल ज्योतिर्लिंग में स्थित नागचन्‍द्रेश्‍वर मंदिर में दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से काफी संख्‍या में श्रद्धालु भगवान नागचन्‍द्रेश्‍वर के दर्शन के लिए आएंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने व्‍यापक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित की हैं। उल्‍लेखनीय है कि श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के द्वितीय तल पर श्री नागचन्‍द्रेश्‍वर मंदिर के पट साल में एक बार 24 घंटे सिर्फ नागपंचमी के दिन खुलते हैं। लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए रात से ही लंबी कतार लगाते हैं।
 
नागचंद्रेश्वर मंदिर उज्जैन- Nagchandreshwar mandir Ujjain:-
प्रतिमा के दर्शन का समय:
  1. 20 अगस्‍त रविवार की रात्रि 12 बजे पट खुलेंगे।
  2. पट खुलने के बाद रात्रि 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ आम भक्‍तों के लिए मंदिर के खुल जाएंगे
  3. नागचन्‍द्रेश्‍वर महादेव के लगातार 24 घंटे दर्शन होंगे। 
  4. मंदिर के पट सोमवार की रात्रि 12 बजे बंद होंगे।
 
श्री नागचन्‍द्रेश्‍वर भगवान की होगी त्रिकाल पूजा:
  1. नागपंचमी पर्व पर भगवान श्री नागचन्‍द्रेश्‍वर की त्रिकाल पूजा होगी।
  2. पहली पूजा जिसमें रविवार 20 अगस्‍त की मध्यरात्रि 12  बजे पट खुलने के पश्‍चात श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडे के महंत श्री विनितगिरी जी महाराज एवं श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति कलेक्‍टर एवं अध्‍यक्ष श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा प्रथम पूजन व अभिषेक किया जाएगा। 
  3. दूसरी पूजा सोमवार 21 अगस्‍त को अपरान्‍ह: 12 बजे अखाड़े द्वारा पूजन होगा। 
  4. तीसरी पूजा श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सोमवार 21 अगस्‍त को ही श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सायं आरती के पश्‍चात श्री नागचन्‍द्रेश्‍वर जी की पूजन-आरती श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों द्वारा की जाएगी।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 17 अक्‍टूबर, 2026

17 October Birthday: आपको 17 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Sharadi Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में देवी विसर्जन का रहस्य, जानें 5 खास बातें

दशहरा 2026: क्या आप भी खरीद रहे हैं नया वाहन? जान लें सबसे सटीक और अबूझ मुहूर्त

अगला लेख