Hanuman Chalisa

Mahakal sawari 2023 : उज्जैन महाकाल बाबा की दूसरी सवारी कब और किस मार्ग से निकलेगी?

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2023 (09:45 IST)
Mahakal second sawari 2023 : 10 जुलाई 2023 को उज्जैन में महाकालेश्‍वर ज्योतिर्लिंग के महाकाल बाबा की पहली सवारी यानी पालकी निकली थी। महाकाल बाबा की सवारी में दूर दूर से भक्त शामिल होते हैं। इस दौरान महाकाल बाबा नगर भ्रमण करते हैं और अपनी प्रजा के हाल जानते हैं। इस दौरान महादेव की भक्तों पर विशेष कृपा होती है।
 
कितनी प्राचीन है ये परंपरा : सवारी निकलने का सबसे पुराना प्रमाण 2100 साल पुराने एक शिलालेख में मिलता है। हालांकि 300 साल पहले सवारी को शाही स्वरूप दिया गया। 
 
दूसरी सवारी : उज्जैन महाकाल बाबा की दूसरी सवारी 17 जुलाई सोमवार को निकलेगी।
 
महाकाल सवारी का क्या रहेगा रूट : सवारी के रुट और स्वागत को लेकर भी बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। नगर निगम अब सवारी मार्ग की मरम्मत करने तथा सड़क बनाने में लगा है। इस बार परंपरागत मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए अभी यह निश्‍चित नहीं है कि सवारी परंपरागत मार्ग से ही निकलेगी या नहीं।
परंपरागत मार्ग : परंपरागत मार्ग के अनुसार महाकाल मंदिर से सवारी सबसे पहले कोटमोहल्ला पहुंचेगी। फिर क्रमवार गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। पूजा के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिकचौक, खाती समाज का जगदीश मंदिर, सत्यनारायण मंदिर के सामने से होकर ढाबारोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए करीब शाम 7.30 बजे पुन: महाकाल मंदिर पहुंचती है।
 
वर्तमान में रामघाट पर पूजन के उपरांत सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, टंकी चौराहा गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद संध्या आरती होगी। 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

18 August Birthday: आपको 18 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि की बदली चाल, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Guru Gochar 2026: अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

अगला लेख