Daily Horoscope
✕

कर्ज से हैं परेशान तो सावन में करें मात्र ये 3 उपाय, मिल जाएगा छुटकारा

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (12:35 IST)
sawan 2023 upay : श्रावण मास शिव जी का प्रिय माह है और इस महीने में उनकी कई तरह से आराधना-उपासना करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। श्रावण के महीने में कर्ज से मुक्ति के लिए खास उपाय किए जाते हैं। माना जाता है कि यदि इस माह में शिव चालीसा का पाठ करें तो अवश्य लाभ होता है। 
 
आइए जानते हैं 3 सरल उपाय-money problems
 
1. श्रावण में भगवान शिव के साथ-साथ लक्ष्मी नारायण की आराधना भी बहुत फलदायी है। यदि इस माह में सायंकाल के समय आप शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करके 108 बार 'नम: शिवाय' और फिर माता लक्ष्मी का प्रिय मंत्र 'ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्री ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।' का जाप करते हैं और धन प्राप्ति की प्रार्थना करें तो आपको निश्चित ही अपार धन प्राप्ति होकर कर्ज से मुक्ति का रास्ता मिल जाएगा। 
 
2. श्रावण में भगवान शिव का ध्यान करते हुए उन्हें कर्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करें। साथ ही हर रोज शिवलिंग पर लाल पुष्प चढ़ा कर ‘नमः शिवाय’ बोलते हुए शिवलिंग को गंगाजल चढ़ाएं और सफेद मिठाई अर्पित करें। फिर माता लक्ष्मी को भी लाल गुलाब का पुष्प चढ़ाकर खीर का भोग लगाएं और कर्ज मुक्ति की कामना करें। साथ ही सावन मास में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन प्राप्ति का वरदान देती है।
 
3. कर्ज से मुक्ति और धन प्राप्ति के लिए श्रावण मास में शिव चालीसा का पाठ लगातार 40 दिन तक करना लाभकारी माना गया है। यदि आप धन की चाह और ऋण से मुक्ति चाहते हैं तो प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ एक निश्चित समय पर अवश्य पढ़ें। आपको लाभ अवश्य होगा। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Sawan 2023: श्रावण मास चल रहा है, चौथे सोमवार को बन रहे हैं अद्भुत योग संयोग, ऐसे करें पूजा

ALSO READ: शिवजी के 108 चमत्कारिक नाम श्रावण अधिक मास में पढ़ने से जागेगा भाग्य

Show comments

सभी देखें

सिंह राशि में मंगल का महागोचर: क्या आपकी किस्मत चमकने वाली है या बढ़ेगा तनाव? जानें सभी 12 राशियों का हाल

सूर्य का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बंपर लाभ

Annual Numerology 2027 : मूलांक 5 वालों को मिलेंगे नए अवसर, किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी, जानें अंक भविष्यफल

03 November Birthday: आपको 3 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 03 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

सभी देखें

Surya Gochar 2026: सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

श्री कुबेर जी की आरती इमेज फॉर्मेट में: kuber devta ki aarti image

धनतेरस पर यह 5 चीजें लाएं, घर में आएंगी मां लक्ष्मी, हो जाएंगे मालामाल

Diwali 2026 Puja Samagri List: धनतेरस से भाई दूज तक, 5 दिनों की पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट यहाँ देखें