ganesh chaturthi
✕

sawan somwar 2025: सावन सोमवार के व्रत के दौरान 18 चीजें खा सकते हैं?

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 28 जून 2025 (16:08 IST)
Sawan somwar 2025: 11 जुलाई 2025 से सावन मास प्रारंभ हो रहा है और 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार रहेगा। इस माह को व्रत रखने का माह माना जाता है। इस माह में व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। यदि आप सोमवार के दिन व्रत रखे रहे हैं तो आओ जानते हैं कि उपवास में क्या क्या खा सकते हैं?
 
1. सिंघाड़े का आटा: इसकी रोटी या पुरी बनाकर भिंडी के साथ खा सकते हैं।
2. राजगीरा: इसकी रोटी या पुरी बनाकर दही या आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं।
3. कुट्टू : कुट्टू के आटे की रोटी या पुरी बनाकर अरबी की सब्जी के साथ खा सकते हैं।
4. भिंडी की सब्जी : बगैर नमक, हल्दी, प्याज और लहसुन की सब्जी बनाएं। सेंधा नमक डाल सकते हैं।
5. अरबी की सब्जी : बगैर नमक, हल्दी, प्याज और लहसुन की सब्जी बनाएं। सेंधा नमक डाल सकते हैं।
6. साबुदाने खिचड़ी : इसमें आलू और मूंगफली के दाने मिलाकर इसे बनाया जाता है। 
7. मोरधन की खीर : दूध में मिलाकर इसमें ड्राइफूड डालकर इसे बनाया जा सकता है। 
8. मोरधन की खिचड़ी : मोरधन को साबुदाने की तरह ही गलाकर इसकी खिचड़ी बनाई जाती है।
9. आलू का हलवा : आलू को उबालने के बाद मैश करें और उसमें थोड़ा शक्कर मिलकार इसका हलवा बनाएं।
10. साबूदाने की खीर : साबूदाने को दूध में उबालकर इसकी खीर बनाई जाती है।
11. फरियाली कढ़ी : दही में कुट्टू का आटा, मूंगफली के पिसे हुए दाने और आलू डालकर फरियाली कढ़ी बना सकते हैं।
12. फ्रूट रायता : दही में अपने अनुसार फलों और सूखे मेवों को मिलाकर इसका फ्रूट रायता बना सकते हैं।
13. शकरकंद का हलवा : आप चाहे तो आलू के हलवे की तरह शकरकंद का हलवा भी बना सकते हैं।
14. दही और आलू : दही और आलू को सब्जी बना सकते हैं, जिसे राजगीरा या सिंघाड़े की पुरी के साथ खा सकते हैं।
15. लौकी की खीर : यह भी काफी पौष्टिक होती है। कम चीन और अधिक ड्राई फूड डशलकर इसे बनाएं।
16. कच्चे केले की टिक्की : इसे आप घी में तलकर बना सकते हैं और इसे दही, हरी मिर्च की चटनी के साथ खा सकते हैं।
17. फ्रूट सलाद : सभी फलों को काटकर उसमें दही मिलाकर इसे मजेदार बनाया जा सकता है।
18. अन्य फलाहारी आइटम : अन्य फरियाली आइटम में आप साबुदाने के बड़े या पपड़ी बना सकते हैं, केले या आलू की चिप्स खा सकते हैं। छाछ पी सकते हैं। फरियाली मिच्चर खा सकते हैं। लस्सी, ककड़ी, चकुंदर आदि खा सकते हैं। 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख