शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. श्राद्ध पर्व
  4. Shradh me brahman bhoj kaise karen
Written By

श्राद्ध में ब्राह्मणों को भोजन कैसे कराएं, यह 14 बातें बहुत काम की हैं, जरूर पढ़ें

श्राद्ध में ब्राह्मणों को भोजन कैसे कराएं, यह 14 बातें बहुत काम की हैं, जरूर पढ़ें - Shradh me brahman bhoj kaise karen
श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मण भोज का विशेष महत्व है। आइए जानें कुछ खास बातें... 
 
-श्राद्ध तिथि पर भोजन के लिए, ब्राह्मणों को पहले से आमंत्रित करें।
 
-दक्षिण दिशा में बैंठाएं, क्योंकि दक्षिण में पितरों का वास होता है। 
 
-हाथ में जल, अक्षत, फूल और तिल लेकर संकल्प कराएं।
 
-कुत्ते, गाय, कौए, चींटी और देवता को भोजन कराने के बाद, ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
 
-भोजन दोनों हाथों से परोसें, एक हाथ से परोसा भोजन, राक्षस छीन लेते हैं।
 
-बिना ब्राह्मण भोज के, पितृ भोजन नहीं करते और शाप देकर लौट जाते हैं।
 
-ब्राह्मणों को तिलक लगाकर कपड़े, अनाज और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लें।
 
-भोजन कराने के बाद, ब्राह्मणों को द्वार तक छोड़ें।
 
-ब्राह्मणों के साथ पितरों की भी विदाई होती हैं।
 
-ब्राह्मण भोजन के बाद, स्वयं और रिश्तेदारों को भोजन कराएं। 
 
-श्राद्ध में कोई भिक्षा मांगे, तो आदर से उसे भोजन कराएं।
 
-बहन, दामाद और भानजे को भोजन कराए बिना, पितर भोजन नहीं करते।
 
-कुत्ते और कौए का भोजन, कुत्ते और कौए को ही खिलाएं। 
 
-देवता और चींटी का भोजन गाय को खिला सकते हैं।

ये भी पढ़ें
कपिल शर्मा की तरह आपको भी पाना है शराब से छुटकारा? तो जरूर पढ़ें लक्षण और उपाय