Hanuman Chalisa
✕

आत्मा और पितरों के बारे में क्या कहती है गीता, 10 बातें

Updated: शुक्रवार, 29 मई 2026 (15:22 IST)
कहते हैं कि जब भी कोई व्यक्ति मर रहा हो तो उसे गीता के 2रे और 7वें अध्याय का पाठ सुनाना चाहिए। इससे उस व्यक्ति में आत्मबल की प्राप्ति होती है और वह निडर हो जाता है। गीता में पितृ और आत्मा के बारे में कई सारी बता बताई गई है। आओ जानते हैं प्रमुख 10 बातें।
 
आत्मा एवं पितृ क्या है | Atma an pitar kya hai
 
1. आत्मा अविकारी है। अर्थात जिसमें विकार नहीं है। जैसे पानी में दूध या जहर मिलाने से उसमें विकार उत्पन्न हो जाता है। लेकिन आत्मा में किसी भी को भी नहीं मिलाया जा सकता और न आत्मा किसी में मिलती है।
 
2. आत्मा को न काटा जा सकता है, न जलाया जा सकता है, न दफनाया जा सकता, न डूबोया जा सकता है। आत्मा अविनाशी, अविचल, अजर और अमर है।
 
3. आत्मा का न आदि है और न अंत वह अनादि और अनंत है। वह न जन्म लेता है और न मरता है। पुराने शरीर को त्याग कर नया शरीर धारण करता है।
 
4. शरीर त्यागने पर यही आत्मा भूतात्मा, जीवात्मा या सूक्षात्मा कहलाती है।
 
5. भूतात्मा को पितर भी कहते हैं। मरने के बाद आत्मा की कर्म गति के अनुसार उसे ब्रह्मलोक, देवलोक, पितृलोक या नर्कलोक में जाना पड़ता है।
6. श्रीकृष्ण कहते हैं कि देवताओं को पूजने वाले देवताओं को प्राप्त होते हैं, पितरों को पूजने वाले पितरों को प्राप्त होते हैं, भूतों को पूजने वाले भूतों को प्राप्त होते हैं और मेरा (परमेश्वर का) पूजन करने वाले भक्त मुझको (परमेश्वर को) ही प्राप्त होते हैं इसीलिए मेरे भक्तों का पुनर्जन्म नहीं होता॥
 
7. पितृलोक में भी पुण्‍यात्मा ही पहुंचती है जहां वह अपने पितरों के साथ सुखपूर्वक समय बिताकर पुन: जन्म लेती है।
 
8. शुक्ल और कृष्ण अर्थात देवयान और पितृयान मार्ग सनातन माने गए हैं। इनमें एक द्वारा गया हुआ (अर्थात इसी अध्याय के श्लोक 24 के अनुसार अर्चिमार्ग से गया हुआ योगी।)- जिससे वापस नहीं लौटना पड़ता, उस परमगति को प्राप्त होता है और दूसरे के द्वारा गया हुआ (अर्थात इसी अध्याय के श्लोक 25 के अनुसार धूममार्ग से गया हुआ सकाम कर्मयोगी।) फिर वापस आता है अर्थात्‌ जन्म-मृत्यु को प्राप्त होता है॥26॥-गीता
 
शुक्ल कृष्णे गती ह्येते जगतः शाश्वते मते ।
एकया यात्यनावृत्ति मन्ययावर्तते पुनः ॥- गीता
 
9. भागवत गीता के पाठ से भी पितृ दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। पितरों के निमित्त पढ़े गए गीता पाठ से पितरों को मुक्ति मिलती है। श्राद्ध पक्ष में गीता के सातवें अध्याय का पाठ किया जाता है। इस अध्याय का नाम है ज्ञानविज्ञान योग। 
 
10. अनन्तश्चास्मि नागानां वरुणो यादसामहम् .
पितृणामर्यमा चास्मि यमः संयमतामहम् ॥29॥
 
इस श्लोक का अर्थ है कि हे धनंजय! संसार के विभिन्न नागों में मैं शेषनाग और जलचरों में वरुण हूं, पितरों में अर्यमा तथा नियमन करने वालों में यमराज हूं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख