sundarkand

महाशिवरात्रि पर्व: भगवान शंकर आशुतोष इन 20 चीजों से होते हैं प्रसन्न, देते हैं शुभ वरदान

Updated: शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (16:37 IST)
Shiv Puja
Maha Shivratri 2022 Kab Hai: 1 मार्च 2022 मंगलवार के दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र में परिघ योग रहेगा। धनिष्ठा के बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। परिघ के बाद शिवयोग रहेगा। बारहवें भाव में मकर राशि में पंचग्रही योग भी बन रहा है। ऐसे में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए जल अर्पिक करने के साथ ही 20 चीजें उन्हें अर्पित करें और पाएं उनसे शुभ वरदान। आपकी मनोकामनापूर्ण होगी।
 
 
20 चीजों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न (Offer 20 things to Bholenath) :
 
1. धतूरा : धतूरा अर्पित करने से सभी तरह के संकटों का समाधान हो जाता है। 
 
2. आंकड़ा : एक आंकड़े का फूल चढ़ाना सोने के दान के बराबर फल देता है। कनेर के फूल भी अर्पित कर सकते हैं।
 
3. बिल्वपत्र : बिल्वपत्र को अर्पित करने से 1 करोड़ कन्याओं के कन्यादान का फल मिलता है। यह शिवजी के तीन नेत्रों का प्रतीक है।
 
4. देसी घी : शिवलिंग पर घी अर्पित करने से व्यक्ति में शक्ति का संचार होता है।
 
5. भांग : भांग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे शिवजी अपने भक्तों की हर तरह से रक्षा करते हैं।
 
6. चीनी : चीनी अर्पित करने से जीवन में कभी भी यश, वैभव और कीर्ति की कमी नहीं होती है।
 
7. दूध : किसी भी प्रकार के रोग से मुक्त होने और स्वस्थ रहने के लिए दूध अर्पित करें।  
 
8. दही : जीवन में परिपक्वता और स्थिरता प्राप्त करने के लिए दही अर्पित करते हैं। 
 
9. इत्र : इत्र चढ़ाने से तन और मन की शुद्धि होती है साथ ही तामसी आदतों से मुक्ति भी मिलती है। 
 
10. केसर : लाल केसर से शिवजी को तिलक करने से सोम्यता प्राप्त होती है और मांगलिक दोष भी दूर होता है।
 
11. चंदन : शिवजी को कुमकुम या हल्दी नहीं लगाते हैं। उन्हें चंदन और भस्म लगाते हैं जिससे जीवन में सुगंध और सौम्यता बरकरार रहे।
 
12. काले तिल : शिवजी को काले तिल भी अर्पित किए जाते हैं। काले तिल चढ़ाने के बाद शुद्ध, स्वच्छ और साबुत सफेद आंकड़े के पुष्प एवं बिल्वपत्र चढ़ाएं।
 
13. भस्म : शिवजी को भस्म अर्पित करें क्योंकि उन्हें भस्म बहुत ही प्रिय है। भस्म से 3 आड़ी लकीरों वाला तिलक लगाएं।
 
14. खीर : शिव जी को चंदन का तिलक लगाकर, फिर खीर का भोग लगाएं। रात के समय प्रसाद रूपी खीर का प्रसाद दूसरों को बांटें। 
 
15. भांग : कहते हैं कि शिवजी को भांग का लेप भी लगाया जाता है क्योंकि इससे उन्हें ठंडक मिलती है।
 
16. मीठा पान : शिवजी को बगैर सुपारी, चुना और लोंग का मीठा पान भी अर्पित किया जाता है। 
 
17. फल और मिठाई : शिवजी को फल और मिठाई भी अर्पित करें।
 
18. रुद्राक्ष : शिवजी को रुद्राक्ष प्रिय है। माला नहीं तो एक रुद्राक्ष भी अर्पित कर सकते हैं।
 
19. शमी के पत्ते : महादेव को शमी के पत्ते अर्पित करने से आप शनिदेव के प्रकोप से बच सकते हैं।
 
20. पीपल के पत्ते : शिवजी को पीपल के पत्ते भी बहुत प्रिय है। बेलपत्र किसी कारण से न मिल पाए तो आप शिवजी को पीपल के पत्ते अर्पित कर सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

16 August Birthday: आपको 16 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

अगला लेख