manglik dosh calculator
✕

महामृत्युंजय मंत्र : महाशिवरात्रि पर विदेशी भूमि पर कैसे जपें इस दिव्य मंत्र को

Updated: गुरुवार, 11 मार्च 2021 (12:31 IST)
महामृत्युंजय मंत्र 
महामृत्युंजय मंत्र के महाशिवरात्रि पर अलावा वर्ष भर जपने से अकाल मृत्यु टलती है। आरोग्य की प्राप्ति होती है। यह मंत्र देश, काल और परिस्थिति के अनुसार हर स्थान पर शुभ फल देता है। अक्सर विदेशी धरा पर रहने वाले हमारे भारतीयों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इस मंत्र को भारत से बाहर पूर्ण शुद्धता के साथ संपन्न किया जा सकता है? 
 
शास्त्रों-पुराणों में वर्णित है कि इस मंत्र का जाप ब्रह्मांड में कहीं भी किया जा सकता है, मन और मंत्र की शुद्धता अनिवार्य है। महाशिवरात्रि पर अगर आप मंदिर नहीं जा पा रहे हैं या विधिवत पूजन नहीं कर पा रहे हैं तो मात्र इस मंत्र का पूर्ण एकाग्रता से पाठ करने से मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है, साथ ही जिस देश में आप निवास कर रहे हैं वहां की परिस्थिति भी आपके अनुकूल होती है। 
 
संपूर्ण महामृत्युंजय मंत्र 
 
- ॐ ह्रौं जूं सः। ॐ भूः भुवः स्वः। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌। स्वः भुवः भूः ॐ। सः जूं ह्रौं ॐ ॥
 
मंत्र जप की सरलतम विधि 
* स्नान करते समय शरीर पर लोटे से पानी डालते वक्त इस मंत्र का जप करने से स्वास्थ्य-लाभ होता है।
 
* दूध में निहारते हुए इस मंत्र का जप किया जाए और फिर वह दूध पी लिया जाए तो यौवन की सुरक्षा में भी सहायता मिलती है। 
 
* मंत्र को पानी भरे पात्र में देखते हुए जपे और तुरंत पानी को पी लिया जाए तो पानी अभिमंत्रित हो जाता है। यह पानी हर रोग में प्रभावी होता है। यह ध्यान रखें कि इस तरह पानी को मंत्रित करने का काम स्वस्थ व्यक्ति ही करें। दमा रोगी या अन्य किसी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति नहीं। बीमार व्यक्ति को पानी पीने के लिए दे सकते हैं। 
 
इस मंत्र का जप करने से बहुत-सी बाधाएं दूर होती हैं, अतः इस मंत्र का सदैव श्रद्धानुसार जप करना चाहिए। 

ALSO READ: Shivratri Vrat Katha in Hindi : महाशिवरात्रि व्रत की प्रामाणिक और पौराणिक कथा
mahamrityunjaya mantra
 

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अक्षय नवमी पर क्यों होती है माँ जगद्धात्री की पूजा? जानिए वह पौराणिक कथा जब देवी ने तोड़ा था देवताओं का घमंड

गोपाष्टमी पर कर लें ये 3 अचूक उपाय, साल भर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि; जानें इस पर्व से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

घर पर तुलसी विवाह करने जा रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये गलती! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूजा विधि और पूरी सामग्री लिस्ट

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

सभी देखें

तुलसी विवाह 2026: 20 या 21 नवंबर, जानिए किस दिन होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह और क्या है शुभ मुहूर्त?

मंगल-राहु का महाटकराव: सिंह और कुंभ में बना अंगारक योग योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 16 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख