biodatamaker
✕

ऑटोमोबाइल कंपनियों और धातु समूह में हुई भारी बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट

Updated: सोमवार, 29 जुलाई 2019 (18:10 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों के गिरावट में रहने के बीच ऑटोमोबाइल कंपनियों और धातु समूह में हुई भारी बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट लेकर बंद हुआ।
 
6 दिनों की गिरावट के बाद पिछले शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त बनाने में सफल रहा था लेकिन सोमवार को फिर से बाजार में बिकवाली हावी हो गई जिससे बीएसई का सेंसेक्स 196.42 अंक गिरकर 37,686.37 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 95.10 अंक टूटकर 11,189.20 अंक पर रहा।
 
बड़ी कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक बिकवाली हुई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.67 प्रतिशत उतरकर 13,672.90 अंक पर और स्मॉलकैप 1.03 प्रतिशत गिरकर 12,925.70 अंक पर रहा।
 
बीएसई में कुल 2,597 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1,706 गिरावट और 766 बढ़त में रहीं जबकि 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में ऑटो समूह में सबसे अधिक 3.55 प्रतिशत और धातु समूह में 3.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बढ़त में रहने वालों में बैंकिंग में सबसे अधिक 0.25 प्रतिशत की बढ़त रही।
 
वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले जबकि यूरोप के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहे। एशियाई के प्रमुख बाजार गिरावट में रहे जिसमें जापान का निक्की 0.19 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.03 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.78 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 प्रतिशत शामिल है। (वार्ता)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख