Daily Horoscope
✕

दिग्गज कंपनियों में लिवाली से तीसरे दिन चढ़ा बाजार

Updated: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (17:47 IST)
मुंबई। नकारात्मक निवेश धारणा के बीच बड़े निजी बैंकों के साथ आईटी और टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों में लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त बनाने में कामयाब रहे।
 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 52.79 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 4 सप्ताह के उच्चतम स्तर 36,374.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14.90 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की मजबूती बनाता हुआ 2 सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 10,905.20 अंक पर पहुंच गया।
 
अधिकतर प्रमुख विदेशी बाजारों के लाल निशान में रहने से घरेलू स्तर पर भी निवेश धारणा कमजोर रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पैसा निकालने से भी बाजार पर दबाव पड़ा। उन्होंने गुरुवार को 14.56 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिकवाली की।
 
दिग्गज कंपनियों में लिवाली का जोर रहा, लेकिन मझौली तथा छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। बीएसई का मिडकैप 0.30 प्रतिशत की गिरावट में 15,142.33 अंक पर और स्मॉलकैप 0.33 प्रतिशत लुढ़ककर 14,611.52 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,744 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,521 के शेयरों के दाम गिर गए और 1,043 के शेयरों में तेजी रही।
 
इनके अलावा 180 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक ने सबसे ज्यादा करीब 2 फीसदी का मुनाफा कमाया। सन फार्मा के शेयर पौने 6 प्रतिशत टूट गए। (वार्ता)

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख